Bihar News: 16 लाख की चोरी का खुलासा, 14 लाख नगद और चेकबुक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में करीब 16 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लाख रुपये नगद और कई बैंक की चेकबुक बरामद की है।पुलिस के अनुसार यह गिरोह बड़े दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करता था। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। गरहा थाना क्षेत्र के प्लाईवुड व्यवसायी संतोष कुमार ने अपनी दुकान से एल्यूमीनियम की कई सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ टाउन बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि चोरी की घटना को करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रवेश कुमार ने अंजाम दिया था। वह फिलहाल फरार है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रवेश ने चोरी का सामान बेच दिया था। दो आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख नगद बरामद पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के हर्ष उर्फ गोलू और बोचहा थाना क्षेत्र के संजीत कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के दौरान 14 लाख रुपये नगद और आठ बैंक चेकबुक बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पढे़ं;दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फरार आरोपी की तलाश जारी फरार आरोपी प्रवेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी हर्ष उर्फ गोलू पेशे से ब्रोकर बताया जा रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटा रही है। सिटी एसपी का बयान सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है। उनके पास से 14 लाख रुपये नगद और कई बैंक चेकबुक बरामद की गई हैं। गिरोह की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कई चोरी के मामलों में इनका नाम सामने आया है।
#CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 15:13 IST
Bihar News: 16 लाख की चोरी का खुलासा, 14 लाख नगद और चेकबुक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews
