Bihar: डीजे बंद तो रोज़ी पर खतरा! पाबंदी की मांग पर भड़के संचालक, एमएलसी आवास का घेराव कर लगाए जोरदार नारे

मुजफ्फरपुर में आज दर्जनों डीजे संचालकों ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के आवास का घेराव किया। इस दौरान डीजे ऑपरेटरों ने जमकर नारेबाजी की और अपने विरोध को खुलकर जताया। शहर के दामुचक इलाके में स्थित एमएलसी आवास पर अचानक पहुंचे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीजे पर रोक की मांग से नाराज संचालक डीजे संचालकों का कहना है कि बीते दिनों एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने बिहार विधानमंडल में राज्य में डीजे पर पाबंदी लगाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद से पुलिस प्रशासन उन्हें बार-बार परेशान कर रहा है। संचालकों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। पुलिस पर उत्पीड़न और वसूली का आरोप प्रदर्शन कर रहे डीजे संचालकों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उनका आरोप है कि पुलिस बार-बार चेकिंग कर रही है और हजारों रुपये का चालान काट रही है। कुछ संचालकों ने यह भी कहा कि अवैध वसूली की जा रही है। एक युवक ने बताया कि वे नियमों का पालन करते हैं, लेकिन बेवजह की सख्ती और आर्थिक दंड से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। ये भी पढ़ें:बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव एमएलसी बाहर आकर सुनी लोगों की बात घेराव की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। इस दौरान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी खुद बाहर आए और डीजे संचालकों की बातें सुनीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। एमएलसी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का रोजगार बंद कराना नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को उठाना था। उन्होंने साफ कहा कि यदि पुलिस द्वारा अवैध वसूली की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्याय नहीं होने देने का भरोसा एमएलसी ने डीजे संचालकों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहीं डीजे संचालकों ने भी कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: डीजे बंद तो रोज़ी पर खतरा! पाबंदी की मांग पर भड़के संचालक, एमएलसी आवास का घेराव कर लगाए जोरदार नारे #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews