Bihar News : महज 9 हजार घूस लेता सरकारी अभियंता गिरफ्तार; बिहार में जूनियर इंजीनियर को कैसे दबोचा गया
मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत आज विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। साहेबगंज नगर परिषद में तैनात कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) अमन कुमार को 9,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पूर्व एसवीयू की टीम ने जिला कृषि पदाधिकारी और फिर एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा था। पेवर ब्लॉक लगाने के भुगतान में चाहिए थी घूस साहेबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 के निवासी राजकुमार तिवारी ने पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया गया था, जिसके भुगतान और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में कनीय अभियंता अमन कुमार 9,000 रुपये की मांग कर रहे थे।शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर निगरानी की एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के अनुसार, गुरुवार को पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने अमन कुमार को रिश्वत लेते दबोच लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। पिछले तीन दिनों से जारी इन लगातार कार्रवाइयों से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर से पटना ले गई निगरानी की टीम इस मामले में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। साक्ष्य सही पाए जाने के बाद विशेष टीम ने कनीय अभियंता को मौके से गिरफ्तार किया। उनके पास से घूस की राशि बरामद कर ली गई है। आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है। घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार। घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार। घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार।
#CityStates #Crime #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 16:08 IST
Bihar News : महज 9 हजार घूस लेता सरकारी अभियंता गिरफ्तार; बिहार में जूनियर इंजीनियर को कैसे दबोचा गया #CityStates #Crime #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews
