Bihar: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से दो मासूम भाई-बहन की मौत; मेडिकल कॉलेज रोड पूरी तरह जाम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित खरार गांव में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज हवा के दौरान एक ताड़ का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे घर में सो रहे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी मां समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और चीख-पुकार का माहौल है। मृत बच्चों की पहचान खरार गांव निवासी मुकेश राम के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य राज और 8 वर्षीय पुत्री स्मृति कुमारी के रूप में हुई है। देर रात हुआ दर्दनाक हादसा बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान घर के पास लगा ताड़ का विशाल पेड़ उखड़कर सीधे मकान पर गिर पड़ा। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था। पेड़ गिरते ही घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी मां समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पेड़ और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। तब तक दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें- Bihar: पटना के IGIMS में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला, फर्जी भर्ती और डिस्चार्ज से कितना गबन किया मुआवजा प्रक्रिया शुरू इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एसकेएमसीएच रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जबकि कई लोग वाहन छोड़ पैदल अस्पताल जाने को मजबूर हैंस्थानीय लोग खुद पेड़ की टहनियां काटकर रास्ता साफ करने में जुटे हैं। वहीं, पेड़ हटाने में प्रशासनिक देरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #BiharStormNews #TreeFallAccident #MinapurIncident #ChildrenDeathBihar #BiharRainAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 09:44 IST
Bihar: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से दो मासूम भाई-बहन की मौत; मेडिकल कॉलेज रोड पूरी तरह जाम #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #BiharStormNews #TreeFallAccident #MinapurIncident #ChildrenDeathBihar #BiharRainAccident #VaranasiLiveNews
