बिहार: सीवान में पटाखा ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर में पटाखा मंडी पर छापा, कई दुकानें सील; पटाखे भी जब्त
सीवान में पटाखा विस्फोट की घटना के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन ने पटाखा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव के नेतृत्व में जिला अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने शहर के छाता बाजार में जांच की। इस दौरान दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की गई। सीवान हादसे के बाद छाता बाजार में छापेमारी सीवान जिले में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी। धमाका इतना तेज था कि बारूद के भारी भंडार के कारण दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए पटाखों के भंडारण और बिक्री की जांच की जा रही है। दुकानदारों में अफरा-तफरी शनिवार शाम एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रज्ञा शरण और सीडीपीओ नगर सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम छाता बाजार पहुंची। अचानक हुई जांच और कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। टीम ने दुकानों में सुरक्षा मानकों और निर्धारित एसओपी के पालन की जांच की। जांच के दौरान कई दुकानों में खामियां और नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने दुकानों को सील कर दिया और भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए। अधिकारियों ने कारोबारियों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रज्ञा शरण ने बताया कि पटाखा मंडी में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की सूचना मिली थी। सीवान की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी के तहत जांच और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में नियमों का उल्लंघन मिला है, उन्हें सील किया गया है। निर्धारित एसओपी का पालन नहीं करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर थाना को आगे की कार्रवाई के निर्देश एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि पटाखा मंडी में कई दुकानों के अवैध रूप से संचालित होने और एसओपी का पालन नहीं किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान चार से पांच दुकानें सील की गईं और पटाखे जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि मामले में नगर थाना को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #SiwanBlast #ChhataBazarRaid #BiharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 15:33 IST
बिहार: सीवान में पटाखा ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर में पटाखा मंडी पर छापा, कई दुकानें सील; पटाखे भी जब्त #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #SiwanBlast #ChhataBazarRaid #BiharNews #VaranasiLiveNews
