Bihar News: पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे शराब का कारोबार, छापा पड़ते ही भड़क गई महिला तस्कर, काटा बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम अहियापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान एक महिला शराब तस्कर कार्रवाई का विरोध करने लगी और महिला पुलिसकर्मी से झड़प व नोकझोंक करने लगी। हालांकि विरोध और झड़प के बावजूद उत्पाद विभाग की टीम ने महिला को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब की खेप भी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब लाकर देता था और आगे का धंधा महिला संचालित करती थी। वायरल वीडियो अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव का बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग मामले की आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। छापेमारी के दौरान महिला पुलिसकर्मी से भिड़ी तस्कर दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, एक महिला शराब तस्कर सामने आ गई और छापेमारी का विरोध करने लगी। इस दौरान वह मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से उलझ गई और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए नोकझोंक करने लगी। गिरफ्तारी के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत महिला तस्कर के विरोध के कारण पुलिसकर्मियों को उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा कुमारी, पत्नी रितेश कुमार, निवासी भीखनपुर गांव, अहियापुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे शराब का धंधा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रितेश कुमार और उसकी पत्नी पूजा कुमारी मिलकर अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां पूजा कुमारी मौजूद मिली। उसके घर के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें:पीएमसीएच के छात्र से शुरू हुई नीट में गड़बड़ी की साजिश, मास्टरमाइंड का करीबी था जानिए पूरा मामला शराब बरामद, महिला भेजी गई जेल अधिकारी के अनुसार, पूजा कुमारी अपने पति के साथ मिलकर शराब बेचने का काम करती थी। बरामद शराब को जब्त कर विधिवत कार्रवाई की गई और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने उत्पाद विभाग की महिला गृह रक्षक के साथ हाथापाई भी की। इसके बावजूद टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि पति-पत्नी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

#CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #मुजफ्फरपुरशराबतस्करी #महिलाशराबतस्कर #वायरलवीडियो #अहियापुरथाना #उत्पादविभागछापेमारी #विदेशीशराबबरामद #पूजाकुमारीगिरफ्तार #बिहारशराबमाफिया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 15:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे शराब का कारोबार, छापा पड़ते ही भड़क गई महिला तस्कर, काटा बवाल #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #मुजफ्फरपुरशराबतस्करी #महिलाशराबतस्कर #वायरलवीडियो #अहियापुरथाना #उत्पादविभागछापेमारी #विदेशीशराबबरामद #पूजाकुमारीगिरफ्तार #बिहारशराबमाफिया #VaranasiLiveNews