शादी के 10 महीने बाद मौत: मुजफ्फरनगर में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप
मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के भुवापुर गांव में शादी के करीब दस महीने बाद 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात अंजू ने घर की छत पर लगे कुंडे से फंदा लगा लिया। पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पति निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचा मृतका की पहचान अंजू (25) पत्नी मुलायम सिंह चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात अंजू ने घर की छत पर लगे कुंडे से फंदा लगा लिया। पति मुलायम सिंह चौहान उसे फंदे से उतारकर मोरना स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। वहां से उसे भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। चिकित्सकों ने रात करीब 11 बजे अंजू को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें:प्रदूषण का कहर: देश के 273 शहरों में मेरठ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई 320 पर पहुंचा, स्मॉग से सांस लेने में परेशानी मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप घटना की सूचना मिलने पर हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के नाईवाला (दल्लावाला) गांव से मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने अंजू की मौत को संदिग्ध बताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगरविवाहिताकीमौत #भुवापुरगांव #अंजूकीमौत #ककरौलीथाना #पतिपरहत्याकाआरोप #विवाहितानेफांसीलगाई #भोपासीएचसी #पोस्टमार्टम #MuzaffarnagarNews #KakaroliPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 07:49 IST
शादी के 10 महीने बाद मौत: मुजफ्फरनगर में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप #CityStates #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगरविवाहिताकीमौत #भुवापुरगांव #अंजूकीमौत #ककरौलीथाना #पतिपरहत्याकाआरोप #विवाहितानेफांसीलगाई #भोपासीएचसी #पोस्टमार्टम #MuzaffarnagarNews #KakaroliPolice #VaranasiLiveNews
