Muzaffarnagar: मंसूरपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ की ओर से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत बताया गया कि जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने संधवाली कट पर ट्रैक्टर मोड़ने का प्रयास किया, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम मृतक की पहचान थाना नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर निवासी 35 वर्षीय तोहसीन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

#CityStates #Muzaffarnagar #मंसूरपुरहादसा #मुजफ्फरनगरसड़कदुर्घटना #ट्रैक्टरचालकमौत #एनएच-58एक्सीडेंट #हाईवेहादसायूपी #ट्रकट्रैक्टरटक्कर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 12:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarnagar: मंसूरपुर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत #CityStates #Muzaffarnagar #मंसूरपुरहादसा #मुजफ्फरनगरसड़कदुर्घटना #ट्रैक्टरचालकमौत #एनएच-58एक्सीडेंट #हाईवेहादसायूपी #ट्रकट्रैक्टरटक्कर #VaranasiLiveNews