मसूरी अल्ट्रा मैराथन का आगाज: 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम, अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़े कदम

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार सुबह दूसरे मसूरी अल्ट्रा मैराथन का उत्साह और उमंग के साथ आगाज हुआ। मैराथन का शुभारंभ अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने धावकों को झंडी दिखाकर किया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 1141 से अधिक धावकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दौड़ के प्रति अपना जुनून और जज्बा दिखाया। सुबह से ही शहर में मैराथन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं के साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मैराथन में प्रतिभागियों के लिए पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21.1 किलोमीटर, 42.2 किलोमीटर और 50 किलोमीटर की पांच श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। धावकों ने अपनी क्षमता और तैयारी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। पहाड़ों के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को रोमांच और साहस का अनूठा अनुभव दिया। अल्ट्रा मैराथन का शुभारंभ करते हुए अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी आयोजकों ने बेहद सफल आयोजन किया था और इस वर्ष भी प्रतिभागियों का शानदार रिस्पांस मिला है। देश के विभिन्न राज्यों और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से 1100 से अधिक प्रतिभागियों का मसूरी पहुंचना इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है। ऋषिकेश: कार्तिगई दीपम विवाद, साध्वी भगवती सरस्वती बोलीं-भारत की संस्कृति दीप बुझाना नहीं, प्रकाश फैलाना उन्होंने कहा कि अल्ट्रा मैराथन जैसे आयोजन मसूरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय कारोबार और होटल इंडस्ट्री के लिए भी काफी लाभदायक हैं। इस तरह के आयोजनों से पर्यटन नगरी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है। इससे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों को भी लाभ मिलता है।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #MussoorieUltraMarathon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मसूरी अल्ट्रा मैराथन का आगाज: 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम, अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़े कदम #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #MussoorieUltraMarathon #VaranasiLiveNews