Balod News: प्रेमजाल में फंसा युवती को ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

कोतवाली थाना बालोद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही रिश्तेदार को प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उससे हजारों रुपये की वसूली की, बल्कि युवती के मना करने पर उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी की पहली मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। आरोपी ने युवती को अपने विश्वास में लेकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल किया और युवती को झांसे में लेकर उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। शातिर आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान चुपके से स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट ले लिए। इन निजी तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से युवती ने शुरुआत में आरोपी को हजारों रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी की मांगें लगातार बढ़ती गईं। जब युवती ने आगे और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। उसने युवती के निजी वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही युवती ने हिम्मत दिखाते हुए कोतवाली थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस की कार्रवाई बालोद पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#CityStates #Crime #Balod #GirlsPrivateVideoLeakedByBoyfriend #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 07:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balod News: प्रेमजाल में फंसा युवती को ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल #CityStates #Crime #Balod #GirlsPrivateVideoLeakedByBoyfriend #VaranasiLiveNews