Delhi NCR News: महिला डॉक्टर से चेन झपटमारी में मुरादनगर का असलम उर्फ सिंघम गिरफ्तार

गाजियाबाद के लिए उपयोगी। -शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव एरिया में चार मार्च को बाइक सवार बदमाश ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने लूटी गई चेन और चोरी की एक बाइक बरामद की-पकड़ा गया आरोपी दिल्ली-यूपी का कुख्यात बदमाश, 16 मामले दिल्ली में दर्ज वहीं सात मामले यूपी में अलग-अलग थानों में दर्ज, आरोपी गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वालाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।स्वामी दयानंद अस्पताल के पास जीटीबी अस्पताल की महिला डॉक्टर से चेन झपटने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी असलम उर्फ सिंघम उर्फ रोहित को पकड़ा है। पुलिस ने इसके पास से लूटी गई चेन व चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 16 और यूपी में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का मामला दर्ज किया है। असलम नशे का आदी है। पिछले साल 10 सितंबर 2025 को वह एक मामले में जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह दोबारा अपराध की दुनिया में कूद गया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 4 मार्च को एक महिला डॉक्टर ने स्वामी दयानंद अस्पताल के पास झपटमारी की शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि वह जीटीबी अस्पताल में डॉक्टर हैं। अस्पताल से घर जाते समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आरोपी की पहचान कर उसे एरिया से दबोच लिया। उसके पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि इसी स्कूटी से उसने वारदात को अंजाम दिया। स्कूटी उसने मंगोलपुरी एरिया से चोरी की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

#MuradnagarResidentAslamAliasSinghamArrestedForChainSnatchingFromAFemaleDoctor #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: महिला डॉक्टर से चेन झपटमारी में मुरादनगर का असलम उर्फ सिंघम गिरफ्तार #MuradnagarResidentAslamAliasSinghamArrestedForChainSnatchingFromAFemaleDoctor #VaranasiLiveNews