Bareilly News: नगर निगम का सीमा विस्तार जल्द शहर से सटे तीन गांव होंगे शामिल

बरेली। शहर के बढ़ते आकार और तेजी से बढ़ती आबादी के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने अपने सीमा विस्तार का खाका तैयार किया है। बदायूं रोड पर स्थित करगैना, करेली और पीलीभीत रोड पर स्थित धौरेरा माफी गांवों को जल्द ही नगर निगम की सीमा में शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्दी ही शासन से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।नगर निगम में मौजूदा समय में 80 वार्ड हैं, जिनकी आबादी करीब 11 लाख है। करगैना, करेली और धौरेरा माफी के लोगों को शहर की सीमा में होने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इन इलाकों में सुनियोजित विकास भी नहीं हो पा रहा है। नगर निगम की पहल के बाद 12 हजार से अधिक आबादी वाले इन तीन गांवों में रह रही आबादी को आस जगी है। महानगर क्षेत्र की सीमा अघोषित रूप से पहले ही काफी बढ़ चुकी है। कई कॉलोनियां अस्तित्व में आ चुकी हैं। प्रॉपर्टी डीलरों ने सड़क और रेल सुविधा को देखते हुए मुख्य शहर से दूर कई कॉलोनियों को विकसित करना शुरू कर दिया है। शिक्षण संस्थाएं बनने से भी विकास के रास्ते खुल रहे हैं। निगम क्षेत्र में आने के बाद इन गांवों में प्राॅपर्टी की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। संवाद

#MunicipalCorporation'sBorderExpansionWillSoonIncludeThreeVillagesAdjacentToTheCity. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 15, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: नगर निगम का सीमा विस्तार जल्द शहर से सटे तीन गांव होंगे शामिल #MunicipalCorporation'sBorderExpansionWillSoonIncludeThreeVillagesAdjacentToTheCity. #VaranasiLiveNews