Kotdwar News: बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपे जा रहे नगर निगम

नागरिक मंच की मासिक बैठक में जनता की अनदेखी पर जताया गया रोषहर महीने धरना-प्रदर्शन करने का लिया निर्णयकोटद्वार। नागरिक मंच की मासिक बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों को भूमि खरीद में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनता पर नगर निगम थोपे जाने का आरोप लगाया गया। नगर निगम की ओर से जनता की अनदेखी करने पर हर महीने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। व्यापार संघ सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की अध्यक्षता में नागरिक मंच की बैठक हुई। बैठक में बेस अस्पताल परिसर में किए गए धरना प्रदर्शन पर नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से वार्ता की समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि जनता को ट्रिपल इंजन सरकार से काफी आशाएं थीं। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 15 वर्षों से रहने वाले व्यक्तियों को एक विशेष कार्ड बांटे जाने की घोषणा पर विरोध जताया गया। सरकार ने मूल निवास के स्थान पर स्थायी निवास की परंपरा शुरू कर मूल निवासियों के हक को छीना है और अब 15 वर्ष वालों को भी यहां का स्थायी निवासी बनाने की तैयारी है।बैठक में महासचिव अतुल भट्ट के संचालन में आयोजित बैठक में मुजीब नैथानी, देवव्रत काला, गोविंद डंडरियाल, केसीराम निराला, हर्षवर्धन ध्यानी, शंकर दत्त गौड़ शामिल रहे।

#MunicipalCorporationsBeingImposedToBenefitOutsiders. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपे जा रहे नगर निगम #MunicipalCorporationsBeingImposedToBenefitOutsiders. #VaranasiLiveNews