Lucknow News: नगर निगम ने फैजुल्लागंज में उपलब्ध कराई मोटर बोट
लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सोमवार को भी नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दो मोटर बोट और उपलब्ध कराईं और मोबाइल चर्जिंग के लिए शेल्टर होम में सुविधा भी शुरू कराई। नगर आयुक्त ने बताया कि अभियंत्रण विभाग की ओर से छह पंपसेट पानी की निकासी के लिए लगाए गए हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जा रही है। जलभराव से प्रभावित लोगों के लिए भोजन एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। मोबाइल शौचालय भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभावित परिवारों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, पलटन छावनी, उमराव हाता एवं दाऊदनगर स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है। रातमेंभीहोरहीनिगरानी। रातमेंभीहोरहीनिगरानी।
#MunicipalCorporationProvidedAMotorboatInFaizullaganj. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 03:07 IST
Lucknow News: नगर निगम ने फैजुल्लागंज में उपलब्ध कराई मोटर बोट #MunicipalCorporationProvidedAMotorboatInFaizullaganj. #VaranasiLiveNews
