Rohtak News: स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर 5 जुलाई को गरजेंगे बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। मांगों की अनदेखी से नाराज बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला शुक्रवार को कर्मचारियों ने सीएचसी लाखन माजरा और चिड़ी में हुई बैठक में लिया। बैठक में एसोसिएशन के जिला प्रधान विनोद हुड्डा कहा कि 5 जुलाई को रेवाड़ी स्थित हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री के आवास रामपुरा हाउस पर प्रदर्शन किया जाएगा। रोहतक से सभी कर्मचारी भागीदारी करेंगे। कहा कि राज्य कार्यकारिणी के बार-बार प्रयास के बावजूद सरकार जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। विनोद हुड्डा ने कहा कि सरकार की ओर से नए मानक की आड़ में खत्म शहरी पद बहाल हो, यूएचसी में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, महिला कर्मचारियों को पदोन्नति में समान अवसर मिलें, वेतन विसंगति दूर कर प्रमोशनल पे स्केल दिया जाए व पदनाम बदलकर एमपीएचडब्ल्यू से एमपीएचओ किया जाए। लाखन माजरा ब्लॉक प्रधान भतेरी देवी ने कहा कि मेवात-पलवल में तबादलों से रोक हटे, एफटीए 3000 रुपये मासिक बढ़े और महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर एचआरए 10-20-30 प्रतिशत लागू हो।

#MultipurposeHealthWorkersToStageAProtestAtTheHealthMinister'sResidenceOnJuly5. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर 5 जुलाई को गरजेंगे बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी #MultipurposeHealthWorkersToStageAProtestAtTheHealthMinister'sResidenceOnJuly5. #VaranasiLiveNews