Alert: हाथ-पैर रहते हैं सुन्न, कंट्रोल में नहीं रहता शरीर? कहीं आपको मल्टीपल स्क्लेरोसिस तो नहीं हो गया
लाइफस्टाइल में गड़बड़ीसे संबंधित बीमारियांवैश्विक स्तर परस्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी ही हैं, साथ ही बढ़ते ऑटोइम्यून रोगों को लेकर भी हेल्थ एक्सपर्ट्सकाफी चिंतित हैं। ऑटोइम्यून डिजीज ऐसी स्थितियां है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं और ऊतकों पर अटैक करके उन्हें नुकसान पहुंचाती है। ऑटोइम्यून बीमारियों को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, बस इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। मल्टीपल स्क्लेरोसिस भी ऐसी ही एक क्रॉनिक ऑटोइम्यून बीमारी है जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। ये नसों के चारों ओर मौजूद सुरक्षात्मक माइलिन शीथ पर अटैक करती है। इससे मस्तिष्क और शरीर के बीच चलने वाले सिग्नल बाधित हो जाते हैं। संकेतों का आदान-प्रदान बाधित होने के कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती है। आमतौर पर इससे प्रभावित लोगों को थकान, सुन्न होने, देखने में दिक्कत और कमजोरी की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी शारीरिक संतुलन बनाने में कठिनाई होती है, मांसपेशियों में कमजोरी बनी रहती है तो सावधान हो जाना चाहिए।
#HealthFitness #National #MultipleSclerosis #MultipleSclerosisDisease #मल्टीपलस्क्लेरोसिसकेकारण #मल्टीपलस्क्लेरोसिस #ऑटोइम्यूनरोग #EarlySignsOfMultipleSclerosis #ChronicAutoimmuneDisease #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 16:27 IST
Alert: हाथ-पैर रहते हैं सुन्न, कंट्रोल में नहीं रहता शरीर? कहीं आपको मल्टीपल स्क्लेरोसिस तो नहीं हो गया #HealthFitness #National #MultipleSclerosis #MultipleSclerosisDisease #मल्टीपलस्क्लेरोसिसकेकारण #मल्टीपलस्क्लेरोसिस #ऑटोइम्यूनरोग #EarlySignsOfMultipleSclerosis #ChronicAutoimmuneDisease #VaranasiLiveNews
