रंजिश में बहा खून: दो पक्षों में टकराव, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; एक युवक गंभीर घायल, VIDEO
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कुतकपुर गोला गांव के पास शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने बोलेरो सवार युवकों को घेरकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राइफल लेकर खड़े एक युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। http:// डिरावली राजाखेड़ा, धौलपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र भूरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई जितेंद्र, कुलदीप और योगेंद्र आदि बोलेरो से फतेहाबाद मेला देखने आ रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुतकपुर गोला गांव के पास काले रंग की बिना नंबर की बोलेरो उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। आरोप है कि रामबृज पुत्र रूप सिंह निवासी मनोना अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरा। कुछ बाइक सवार भी उसके साथ थे। आरोपियों में सिलावट राजाखेड़ा धौलपुर निवासी नेत्रपाल, अनुरुद्धपुरा थाना मंसूखपुरा निवासी अजय उर्फ भुट्टा, देवखेड़ा राजाखेड़ा धौलपुर निवासी रामभरत, रामगढ़ थाना निबोहरा निवासी संदीप, कुतकपुर गोला निवासी भोला पुत्र कुमरपाल, मनौना निवासी अमरीश पुत्र रूप सिंह, पुष्पेंद्र उर्फ छोटा पुत्र राजबहादुर, हरेंद्र पुत्र सुरेश और पालेंद्र उर्फ पालू पुत्र प्रमोद शामिल थे।
#CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 11:20 IST
रंजिश में बहा खून: दो पक्षों में टकराव, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; एक युवक गंभीर घायल, VIDEO #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
