मुख्तार के करीबी का कत्ल: शोएब के शरीर में मिलीं 23 चोटें, दो से अधिक थे हमलावर, करीबी ने की रेकी; बड़ा खुलासा
बाराबंकी में शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। पिस्टल में प्रयोग होने वाली तीन प्रकार की गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की संख्या दो नहीं तीन या उससे अधिक भी हो सकती है। करीब 40 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ जारी है। इनमें पांच छह लोग लखनऊ से उठाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से बाराबंकी आते वक्त हाईवे के असेनी मोड़ की सर्विस रोड पर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की कार में गोलियां बरसाकर हत्या हुई थी।
#CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:05 IST
मुख्तार के करीबी का कत्ल: शोएब के शरीर में मिलीं 23 चोटें, दो से अधिक थे हमलावर, करीबी ने की रेकी; बड़ा खुलासा #CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiMurder #VaranasiLiveNews
