यूपी में मुख्तार के करीबी का कत्ल: दस गोलियों से छलनी थी शोएब की लाश, रिपोर्ट में सामने आई हमलावरों की बर्बरता
पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमें सरगर्मी से छानबीन कर रही हैं। पुलिस ने जहां शोएब के चालक और तीन अन्य परिचितों से सघन पूछताछ की है वहीं लखनऊ में मृतक के घर से बाराबंकी घटनास्थल तक मोबाइल टावरों के डंप डेटा भी उठाया है। पुलिस हर उसे व्यक्ति की घटना के वक्त की लोकेशन ट्रेस कर रही है जो शोएब से किसी ने किसी मामले में जुड़ा था। हाईवे पर प्रमुख मार्गों के करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग पुलिस ने देखी है और इनको लगातार देखा जा रहा है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस घटनास्थल और आसपास सघन जांच की और और क्राइम सीन को रीटेक करके दिखा।
#CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 08:23 IST
यूपी में मुख्तार के करीबी का कत्ल: दस गोलियों से छलनी थी शोएब की लाश, रिपोर्ट में सामने आई हमलावरों की बर्बरता #CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiMurder #VaranasiLiveNews
