धुरंधर 3 बन रही है या नहीं? खबरों पर अब मुकेश छाबड़ा ने दी प्रतिक्रिया; बताया कब शेयर करेंगे अपडेट

रिलीज के बाद से ही धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं फिल्म अलग-अलग कारणों से लगातार चर्चाओं में भी बनी हुई है। फिल्म पिछले साल आई धुरंधर का सीक्वल है। इस बीच अब कई फैंस धुरंधर 3 को लेकर भी कयास लगारहे हैं। सोशल मीडिया पर तो एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 3: द फाइनल चैप्टर के नाम से तीसरी फिल्म का दावा किया जा रहा है। अब धुरंधर 3 बन रही या नहीं, इस पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने प्रतिक्रिया दी है और पूरी सच्चाई बताई है। नहीं बन रही धुरंधर 3 धुरंधर के दोनों पार्ट में जबरदस्त कास्टिंग के लिए तारीफें बटोरने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने धुरंधर 3 को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। मुकेश ने स्पष्ट किया कि धुरंधर 3 नहीं बन रही है। जूम के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं होने वाला। बहुत सारी अफवाहें हैं। अगर कोई आधिकारिक अपडेट होगी, तो वे उसे एक्स पर शेयर करेंगे।

#Bollywood #National #MukeshChhabra #MukeshChhabraOnDhurandhar3 #Dhurandhar3Update #Dhurandhar2BoxOfficeCollection #Dhurandhar2Collection #DhurandharCollection #Dhurandhar2Story #Dhurandhar2Starcast #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 06:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धुरंधर 3 बन रही है या नहीं? खबरों पर अब मुकेश छाबड़ा ने दी प्रतिक्रिया; बताया कब शेयर करेंगे अपडेट #Bollywood #National #MukeshChhabra #MukeshChhabraOnDhurandhar3 #Dhurandhar3Update #Dhurandhar2BoxOfficeCollection #Dhurandhar2Collection #DhurandharCollection #Dhurandhar2Story #Dhurandhar2Starcast #VaranasiLiveNews