Muharram 2026 Quotes: मुहर्रम पर भेजें सब्र और इंसानियत का पैगाम, ये दिल छू लेने वाले कोट्स आएंगे पसंद

Muharram 2026 Quotes, Status, Messages in Hindi:इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम अत्यंत सम्मान और महत्व का महीना माना जाता है। मुहर्रम की 10वीं तारीख कोआशूरा कहा जाता है। यह दिनइतिहास की उस घटना की याद दिलाती है जब कर्बला में सत्य, न्याय, इंसानियत और सिद्धांतों की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया गया। इसलिए मुहर्रम को उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि श्रद्धा, आत्मचिंतन, संयम और गम के साथ याद किया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने प्रियजनों, परिवार और मित्रों के साथ ऐसे संदेश साझा करना पसंद करते हैं जो शांति, इंसानियत, सब्र और सम्मान की भावना को व्यक्त करें। सोशल मीडिया के दौर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्सपर मुहर्रम से जुड़े स्टेटस और कोट्स पोस्ट की जाती हैं। अगर आप मुहर्रम 2026 पर इमाम हुसैन की कुर्बानीऔर इंसानियत के पैगाम को फैलाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप स्टेट्स, इंस्टाग्राम कैप्शन, पैगाम साझा करें। यहां आपके लिए ऐसे संदेश दिए गए हैं जो गम, इंसानियत, सब्र और सम्मान की भावना को व्यक्त करते हैं। मुहर्रम पर साझा किए जाने वाले संदेश केवल सोशल मीडिया पोस्ट नहीं होते, बल्कि वे सम्मान, संवेदना और इंसानियत की भावना व्यक्त करने का माध्यम भी बनते हैं। इस दिन लिखे गए शब्द लोगों को सब्र, आत्मचिंतन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इसलिए मुहर्रम पर ऐसे संदेश साझा करना उचित माना जाता है जो धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, किसी भी प्रकार के विवाद से दूर हों और समाज में सद्भाव को बढ़ावा दें।

#Lifestyle #National #Muharram2026 #Wallpaper #Quotes #Wishes #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 10:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muharram 2026 Quotes: मुहर्रम पर भेजें सब्र और इंसानियत का पैगाम, ये दिल छू लेने वाले कोट्स आएंगे पसंद #Lifestyle #National #Muharram2026 #Wallpaper #Quotes #Wishes #VaranasiLiveNews