MP: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के शपथ पत्र में क्या-क्या? 19.38 करोड़ की संपत्ति, 3 केस और लाइसेंसी रायफल
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल चल और अचल संपत्ति का मूल्य करीब 19.38 करोड़ रुपये है। वे दतिया राजघराने से जुड़े हैं और उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति विरासत में मिली बताई है। 72 वर्षीय घनश्याम सिंह ने अपनी शैक्षणिक योग्यता एम.ए. (अर्थशास्त्र) बताई है। उन्होंने वर्ष 1976 में आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध किशोरी रमण कॉलेज, मथुरा से यह डिग्री हासिल की थी। उन्होंने अपनी आय का मुख्य स्रोत कृषि, पेंशन और भवन किराया बताया है। ये भी पढ़ें-MP:भोपाल में बनेगा 19 हजार करोड़ का डेटा सेंटर, स्पेन की कंपनी करेगी निवेश; डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत पत्नी के पास 580 ग्राम सोना हलफनामे के मुताबिक घनश्याम सिंह के पास करीब 69.75 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 70.17 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। उनकी पत्नी के पास 580 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 69.60 लाख रुपये बताई गई है। ये भी पढ़ें-MP Tech Conclave:मध्य प्रदेश में 40 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी, भोपाल-इंदौर में बनेंगे बड़े आईटी पार्क दो गाड़ियां और लाइसेंसी रायफल घनश्याम सिंह के पास महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा इनोवा सहित दो चार पहिया वाहन हैं। इसके अलावा उनके पास 240 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी, 1.80 लाख रुपये नकद और .315 बोर की लाइसेंसी रायफल भी है। ये भी पढ़ें-MP:भोपाल में बनेगा 19 हजार करोड़ का डेटा सेंटर, स्पेन की कंपनी करेगी निवेश; डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत तीन आपराधिक मामले दर्ज शपथ पत्र में उन्होंने अपने खिलाफ तीन लंबित आपराधिक मामलों का उल्लेख किया है। इनमें मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और कोविड-19 के दौरान धारा 144 के उल्लंघन से जुड़े मामले शामिल हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी मामले में उन्हें अब तक दोषी नहीं ठहराया गया है। ये भी पढ़ें-MP News:पढ़ाई के लिए विधायक डोडियार का 10 माह का वेतन छोड़ने का फैसला,विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र 1.24 करोड़ की देनदारी घनश्याम सिंह ने करीब 5.63 लाख रुपये का बैंक ऋण और 1.24 करोड़ रुपये की सरकारी देनदारियां भी घोषित की हैं। उन्होंने बताया है कि इन मामलों में न्यायालय में सुनवाई चल रही है और कई मामलों में वसूली पर रोक लगी हुई है।
#CityStates #Bhopal #Datia #MadhyaPradesh #DatiaBy-election #GhanshyamSingh #Congress #CongressCandidate #ElectionAffidavit #MadhyaPradeshNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 08:17 IST
MP: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के शपथ पत्र में क्या-क्या? 19.38 करोड़ की संपत्ति, 3 केस और लाइसेंसी रायफल #CityStates #Bhopal #Datia #MadhyaPradesh #DatiaBy-election #GhanshyamSingh #Congress #CongressCandidate #ElectionAffidavit #MadhyaPradeshNews #VaranasiLiveNews
