MP Weather Today: MP में बदला मौसम, कोहरे के बीच 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्योपुर-मुरैना में ओले संभव

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जबकि श्योपुर और मुरैना में ओले गिरने की भी संभावना है। इन जिलों में अलर्ट ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, विदिशा और रतलाम में बादल छाए रह सकते हैं। छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में सुबह के समय मध्यम कोहरा रहा। भोपाल और इंदौर में भी कोहरे का असर देखा गया, जिससे दृश्यता कम हो गई। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 2 फरवरी: ग्वालियर, भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 3 फरवरी: ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 4 फरवरी: छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश का अलर्ट, जबकि ग्वालियर से लेकर सीधी तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। क्यों बदल रहा है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और तेज जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण यह बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है। इसी वजह से दिन में ठंड बढ़ी है और कई जगह तापमान गिरा है। यह भी पढें-पानी के स्रोत पर बड़ा संकट, कैचमेंट एरिया में बन रहे बंगले-रिसॉर्ट,बढ़ रहा कब्जा ठंड का एक और दौर संभव हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते मौसम सिस्टम सक्रिय है। जब यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, तो प्रदेश में सर्दी का असर और बढ़ सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यह भी पढें-MP के उत्तरी हिस्से में छाया कोहरा,फरवरी की शुरुआत आंधी-बारिश से, 3 दिन अलर्ट,फिर बढ़ेगी ठंड कोहरा और ठंड जारी ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा रहा, जबकि भोपाल, उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। खजुराहो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी में प्रदेश में बारिश, ओले और कोहरे ने किसानों को नुकसान पहुंचाया। गेहूं, चना और सरसों की फसलों को भारी क्षति हुई है। सरकार ने नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के पहले हफ्ते में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। शुरुआती दिनों में बारिश हो सकती है और इसके बाद ठंड का एक और दौर आने की संभावना है।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpWeatherToday #WeatherHasChangedInMadhyaPradesh #WithAStormAndRainAlertIssuedFor15District #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 01, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Weather Today: MP में बदला मौसम, कोहरे के बीच 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्योपुर-मुरैना में ओले संभव #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpWeatherToday #WeatherHasChangedInMadhyaPradesh #WithAStormAndRainAlertIssuedFor15District #VaranasiLiveNews