MP News: निगम-मंडल में नई जिम्मेदारियों का रास्ता साफ!, कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकता है अवसर

मध्य प्रदेश में निगम और मंडल में होने वाली नियुक्तियों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भाजपा संगठन ने इस प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है और अब जल्द ही जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जा सकता है। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी है। बताया जा रहा है कि नियुक्तियों से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्य, अनुभव और संगठन के प्रति योगदान की समीक्षा की गई है।पार्टी का जोर उन कार्यकर्ताओं पर है, जिन्होंने लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम किया है और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें हाल ही में प्रदेश संगठन ने संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके बाद से ही निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई। ये भी पढ़ें-MP News:बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। साथ ही आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। इधर, पार्टी स्तर पर वैचारिक कार्यक्रमों और बैठकों का दौर भी जारी है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल की सीएम डॉ. मोहन यादव से भी लगातार बैठक हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में कम मार्जिन से हारे और कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले कुछ नेताओं को भी निगम-मंडल में जगह मिल सकती है। ये भी पढ़ें-Vidisha News:देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpPolitics #BjpMadhyaPradesh #NigamMandal #PoliticalAppointments #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: निगम-मंडल में नई जिम्मेदारियों का रास्ता साफ!, कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकता है अवसर #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpPolitics #BjpMadhyaPradesh #NigamMandal #PoliticalAppointments #VaranasiLiveNews