MP News: मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ फिर बड़ा अभियान, 15 जुलाई से एमपी पुलिस का 15 दिन का एक्शन प्लान

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 15 दिनों का विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत प्रदेशभर में पुलिस और अन्य विभाग जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नशे के कारोबार और सेवन के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने, लोगों को जागरूक करने और समाज में नशे के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान आम लोगों की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा, ताकि नशे के खिलाफ सामाजिक माहौल तैयार किया जा सके। यह अभियान केंद्र सरकार के 'नशा मुक्त भारत' अभियान के अनुरूप चलाया जाएगा।हाल के महीनों में रीवा, मंदसौर, नीमच और इंदौर में हुई बड़ी कार्रवाई के बाद राज्य सरकार नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने की तैयारी में है। ये भी पढ़ें-MP News:ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टली, नई तारीख जल्द होगी घोषित नशे पर पुलिस का कड़ा प्रहार - रीवा/मऊगंज: रीवा पुलिस ने 7 जुलाई को 3.087 किलोग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है और मामले के तार मऊगंज में पकड़ी गई ड्रग फैक्ट्री से भी जोड़े जा रहे हैं। - इंदौर: इंदौर पुलिस ने 9 जुलाई को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। जांच के दौरान इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई से भी पूछताछ की गई थी। - नीमच: नीमच में मध्य प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग्स नष्ट करने की कार्रवाई की गई। 4 जुलाई को सीमेंट प्लांट में 1.16 लाख किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। - मंदसौर: मदसौर के बाजखेड़ी में पुलिस ने 24 जून को अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 13 किलो से अधिक एमडी ड्रग्स, भारी मात्रा में केमिकल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें-MP News:1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म 12 जुलाई को आ सकती है लाड़ली बहना की 38वीं किस्त पिछले अभियान की बड़ी उपलब्धियां मध्य प्रदेश पुलिस ने 15 से 30 जुलाई 2025 तक नशे से दूरी है जरूरी 1.0 अभियान चलाया था। इसमें प्रदेश के 57 जिलों और 1175 थानों ने हिस्सा लिया था, जिसमें करीब 23 लाख लोगों ने सीधे भागीदारी की। सोशल मीडिया के जरिए 6.35 करोड़ लोगों तक संदेश पहुंचा। राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान ने अपनी व्यापकता, प्रभावशीलता तथा वृहद स्तर पर जनसहभागिता के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ये भी पढ़ें-MP News:86 हजार क्विंटल गेहूं की कमी के बाद अब बोरों की गुणवत्ता पर सवाल, 9 जिलों में जांच शुरू नशे की लत युवाओं के लिए गंभीर चुनौती मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नशे की लत समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक भारत को पूर्णत: नशा मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य जारी है।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpNews #MohanYadav #Drug-freeMadhyaPradesh #StayingAwayFromDrugsIsEssential2.0 #MadhyaPradeshPolice #Anti-drugCampaign #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ फिर बड़ा अभियान, 15 जुलाई से एमपी पुलिस का 15 दिन का एक्शन प्लान #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpNews #MohanYadav #Drug-freeMadhyaPradesh #StayingAwayFromDrugsIsEssential2.0 #MadhyaPradeshPolice #Anti-drugCampaign #VaranasiLiveNews