MP Board Result: 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में प्रदेश के आदिवासी जिलों ने चौकाया, झाबुआ में 93 प्रतिशत

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा के परिणामों में सबसे ज्यादा प्रदर्शन प्रदेश के आदिवासी जिलों का काफी अच्छा रहा। यहां सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिल रही सुविधा का असर यह रहा कि तीन आदिवासी जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे पास हुए। मालवा निमाड़ का आदिवासी जिला झाबुआ टॉप पर रहा। यहां 93.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर आदिवासी जिला अनूपपुर रहा। इस जिले में 93.04 प्रतिशत बच्चों ने बाजी मारी। प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासी प्रतिशत वाला सरहद का जिला अलीराजपुर का परिणाम भी चौंकाने वाला रहा। यहां 91.59 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। आदिवासी जिलों के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का प्रदर्शन इस बार परीक्षा परिणामों में शानदार रहा है। इन क्षेत्रों में संसाधनों की कमी थी, परीक्षा केंद्रों की दूरी और विषम परिस्थितियां थीं, लेकिन उन चुनौतियों को पार कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। खासकर बेटियों ने भी खूब मेहनत की और अच्छे नंबर लाकर परिवार को खुशी दी। इंदौर संभाग का आखिरी जिला अलीराजपुर सबसे ज्यादा आदिवासी प्रतिशत वाला जिला है। यह गुजरात सीमा की सरहद पर है। यहां सबसे कम लोग साक्षर हैं, लेकिन इस बार अलीराजपुर चौथे नंबर पर रहा। आदिवासी जिले झाबुआ ने तो इतिहास रच दिया। यहां का परिणाम प्रदेश में पहले नंबर पर रहा। इसके अलावा डिंडोरी, मंडला, धार, बड़वानी, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और अनूपपुर जिले के परिणाम भी पिछले साल की तुलना में अच्छे रहे। आदिवासी जिले, 12वीं परीक्षा परिणाम झाबुआ 93.23 प्रतिशत अनूपपुर 93.04 प्रतिशत अलीराजपुर 91.59 प्रतिशत मंडला 89.41 प्रतिशत छिंदवाड़ा 81.86 प्रतिशत धार 80.91 प्रतिशत बड़वानी 78.35 प्रतिशत बैतूल 74.01 प्रतिशत सिवनी 81.05 प्रतिशत शहडोल 85.75 प्रतिशत

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #MpBoard12thMeritList2026 #Mpbse12thResultAnalysis #MadhyaPradeshBoardResultDistrictWise #MpBoardTopDistricts2026 #TribalDistrictPerformanceMpBoard #MpBoardPassPercentageDistrictWise #BhopalIndoreJabalpurGwaliorResultRank #GovernmentVsPrivateSchoolResultMp #MpBoardTop10DistrictList #JhhabuaAnuppurAlirajpurResultPerformance #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Board Result: 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में प्रदेश के आदिवासी जिलों ने चौकाया, झाबुआ में 93 प्रतिशत #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #MpBoard12thMeritList2026 #Mpbse12thResultAnalysis #MadhyaPradeshBoardResultDistrictWise #MpBoardTopDistricts2026 #TribalDistrictPerformanceMpBoard #MpBoardPassPercentageDistrictWise #BhopalIndoreJabalpurGwaliorResultRank #GovernmentVsPrivateSchoolResultMp #MpBoardTop10DistrictList #JhhabuaAnuppurAlirajpurResultPerformance #VaranasiLiveNews