Kotdwar News: डांडातोली के वीर सपूत चंद्रमोहन सिंह के बलिदान से नैनीडांडा में शोक
गांव में रहता है सबसे छोटे भाई का परिवार, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जताया शोककोटद्वार। मणिपुर के उखरुल में आतंकियों के हमले में बलिदान हुए वीर जवान चंद्रमोहन सिंह के नैनीडांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोपाटी खौल के राजस्व ग्राम डांडातोली में इस समय मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने वीर बलिदानी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले ही बलिदानी चंद्रमोहन सिंह के पिता गोविंद सिंह का निधन हो गया था। उस समय चंद्रमोहन परिवार सहित गांव आए थे। बाद में वापस गाजियाबाद लौट गए थे। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी गांव की अंतिम यात्रा होगी। परिजनों के अनुसार, चंद्रमोहन सिंह के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। उनका परिवार तो गाजियाबाद में रहता ही है, चंद्रमोहन सिंह और दूसरे भाई पंचम सिंह का परिवार भी गाजियाबाद में ही रहता है। सबसे छोटे भाई आनंद सिंह का परिवार गांव डांडातोली में निवास करता है। चंद्रमोहन के बलिदान की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया।बलिदानी के भाई पंचम सिंह ने बताया कि चंद्रमोहन सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम तक गाजियाबाद स्थित उनके आवास पहुंचने की उम्मीद है। ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ग्राम प्रधान विमला देवी, पूर्व प्रधान जशोदा रावत, डबल सिंह रावत सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद चंद्रमोहन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
#MourningInNainidandaOverTheSacrificeOfDandatoli'sBraveSon #ChandramohanSingh. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 17:01 IST
Kotdwar News: डांडातोली के वीर सपूत चंद्रमोहन सिंह के बलिदान से नैनीडांडा में शोक #MourningInNainidandaOverTheSacrificeOfDandatoli'sBraveSon #ChandramohanSingh. #VaranasiLiveNews
