पहाड़ों पर गहराता संकट: मीथेन और ब्लैक कार्बन से बिगड़ रही हिमाचल की आबोहवा, आईजीएसटी की रिपोर्ट में खुलासा
मीथेन, ब्लैक कार्बन और अन्य गैसों का उत्सर्जन से हिमाचल प्रदेश की आबोहवा बिगड़ रही है। केवल कार्बन डाइऑक्साइड ही नहीं, अन्य गैसें भी ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेवार हैं। इसके लिए मवेशी, परिवहन, व्यर्थ पदार्थ, कृषि, उद्योग और डीजी सेट जैसे कई बड़े कारण हैं। इसका खुलासा अमेरिका की संस्था इंस्टीट्यूट फॉर गवर्नेंस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईजीएसटी) की वैज्ञानिक रिपोर्ट में हुआ है। यह रिपोर्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में जारी की। रिपोर्ट जारी होने के बाद पर्यावरण विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला ने हिमाचल में इन गैसों के उत्सर्जन को कम करने की रणनीति की जानकारी दी। संस्था के भारत में निदेशक विज्ञान डॉ. निमिष सिंह ने इस पर प्रस्तुति दी।
#CityStates #Shimla #HimachalNews #GlobalWarming #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 21:43 IST
पहाड़ों पर गहराता संकट: मीथेन और ब्लैक कार्बन से बिगड़ रही हिमाचल की आबोहवा, आईजीएसटी की रिपोर्ट में खुलासा #CityStates #Shimla #HimachalNews #GlobalWarming #VaranasiLiveNews
