Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मेला देखकर लौट रहा था युवक

कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे के पास मंगलवार देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र महाबल निवासी मरहा, पोस्ट कटया, थाना नगर बाइक से कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने मालपुर वैष्णोपुर आए थे। मंगलवार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। चमनगंज चौराहे के पास ट्रेलर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बाइक ट्रेलर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक फिसली, दो घायलकलवारी। थाना क्षेत्र के दौलतचक गांव निवासी दो युवक मंगलवार को वैष्णोपुर मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। गिट्टी प्लांट कलवारी के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे मनीष कुमार पुत्र रामबहाल और भास्कर राव पुत्र राजाराम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दाहिना पैर टूटने के कारण मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि भास्कर को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, मेला देखकर लौट रहा था युवक #BastiNews #VaranasiLiveNews