Bareilly News: आज पूजे जाएगे माता अंजनी के लाल
ज्येष्ठ मास के आगमन के साथ ही नाथनगरी पूरी तरह से हनुमान की भक्ति में सराबोर होने के लिए तैयार है। 5 मई को ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है, जिसे लेकर शहर के तमाम हनुमान मंदिरों में शाम तक तैयारियां की जाती रही। शहर के सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से लेकर बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में तैयारियां की जाती रही। बड़ा बाग हनुमान मंदिर को फूल बंगला व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी मनोज पंजाबी ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ मास के 8 मंगल पड़ेगे, जिससे चलते हर मंगलवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ रहेगी। ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है, जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। साल 2026 इस दृष्टि से खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा और अधिक मास के कारण यह अवधि सामान्य से बढ़कर 59 दिनों की हो जाएगी। ज्येष्ठ मास में 8 बड़े मंगल का संयोग लगभग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 2007 में यह संयोग बना था।
#MotherAnjani'sSonWillBeWorshippedToday. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 06:03 IST
Bareilly News: आज पूजे जाएगे माता अंजनी के लाल #MotherAnjani'sSonWillBeWorshippedToday. #VaranasiLiveNews
