Kaithal News: सुबह बजे गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान

कैथल। रोडवेज ने सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा बंद कर दी है। जिस कारण यात्रियों को आने- जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों के अनुसार इस बस के बंद होने के बाद अब गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को पहले जींद या रोहतक तक जाना पड़ता है और वहां से दूसरी बस पकड़कर आगे का सफर तय करना पड़ रहा है। यह बस रोजाना नौकरीपेशा लोगों, निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियो और अन्य यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक थी। सीधी बस होने के कारण उन्हें बीच रास्ते बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब दो-दो बार बस बदलने से यात्रियों का समय अधिक लग रहा है और कई बार दूसरी बस का इंतजार भी करना पड़ता है।यात्री रामभज, अनिल कुमार, राजेश, मनबीर का कहना है कि रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण कई रूट प्रभावित हो चुके हैं। अब गुरुग्राम की सीधी बस सेवा भी बंद होने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। संवाद

#MorningBusServiceToGurugramSuspended;PassengersInconvenienced. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: सुबह बजे गुरुग्राम जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान #MorningBusServiceToGurugramSuspended;PassengersInconvenienced. #VaranasiLiveNews