Noida News: अब तक 40 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन

अब तक 40 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन रविवार को दो केंद्रों पर हुआ। सेक्टर-12 स्थित जीजीआईसी में इंटर की 6223 और बादलपुर जीजीआईसी में हाईस्कूल की 8617 कॉपियों का मूल्याकंन किया गया। दोनों केंद्रों पर अब तक 40 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 मार्च से मूल्याकंन की प्रकिया चल रही है। इंटर में 294 व हाईस्कूल में 359 शिक्षक कॉपियों का मूल्याकंन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को दोनों कक्षाओं का मूल्याकंन खत्म हो जाएगा। ब्यूरो

#MoreThan40 #000CopiesHaveBeenEvaluatedSoFar. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अब तक 40 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन #MoreThan40 #000CopiesHaveBeenEvaluatedSoFar. #VaranasiLiveNews