Pauri News: नेशनल मीट के लिए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
फोटो राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए हो रहा है ट्रायलश्रीनगर। सीडीएस बिपिन रावत खेल स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में पौड़ी जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब इनमें से 14 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। ट्रायल के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने किया। पौड़ी जिले के सचिव केशर सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत अंडर-14 आयु वर्ग में एक छात्रा और दो छात्रों का चयन किया जाएगा। वहीं, अंडर-16 आयु वर्ग में पांच छात्राओं और पांच छात्रों का चयन होगा। कुल 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर पूर्व एथलेटिक्स कोच रमेश रावत, ताड़केश्वर फाउंडेशन की अध्यक्ष ऊषा नेगी और लखपत सिंह भंडारी उपस्थित रहे। ट्रायल के सफल आयोजन पर हीरालाल यादव और अजहर हुसैन का आभार व्यक्त किया गया।
#MoreThan200PlayersAppearedForTrialsForTheNationalMeet. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 19:12 IST
Pauri News: नेशनल मीट के लिए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल #MoreThan200PlayersAppearedForTrialsForTheNationalMeet. #VaranasiLiveNews
