Chandigarh-Haryana News: दिवाली पर अस्पतालों में 20 से अधिक बेड रहेंगे आरक्षित

फोटो - - बर्न, आंख और ईएनटी विशेषज्ञों की रहेगी ड्यूटी, डॉक्टरों को शहर से बाहर जाने की अनुमति नहींअमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। दिवाली पर हरियाणा के सरकारी और निजी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में 20 से अधिक बेड आपातकालीन मरीजों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों को शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को इस संबंध में विशेष एडवाइजरी जारी की।स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार पटाखों से झुलसने, आंखों में चोट और सड़क हादसों के मरीजों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पटाखों से जलने के मामलों को देखते हुए अस्पतालों में अलग से बर्न वार्ड तैयार होंगे। इसके अलावा इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू में भी बेड सुरक्षित रखे जाएंगे। आंख, ईएनटी, हड्डी रोग और सर्जरी विभागों के विशेषज्ञों को ऑन-कॉल ड्यूटी पर रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत बुलाया जा सके। दिवाली के दिन इन विभागों की टीमें अस्पतालों में उपलब्ध रहेंगी।ऑक्सीजन और बर्न किट का इंतजाम जरूरी अस्पतालों को ब्रोंकोडायलेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और बर्न ट्रीटमेंट किट का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। झुलसे मरीजों के इलाज के लिए स्ट्रेचर, बेड, आईवी स्टैंड, आईवी सॉल्यूशन और एंटीबायोटिक्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

#MoreThan20BedsWillRemainReservedInHospitalsDuringDiwali. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: दिवाली पर अस्पतालों में 20 से अधिक बेड रहेंगे आरक्षित #MoreThan20BedsWillRemainReservedInHospitalsDuringDiwali. #VaranasiLiveNews