Kitchen Storage Tips: मानसून में आटा, चावल, दाल और मसालों में लग जाते हैं कीड़े? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
Monsoon Ration Storage Tips:मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन साथ ही रसोई में रखे राशन के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी (Humidity) बढ़ जाती है, जिससे आटा, चावल, दाल, चीनी और मसाले जल्दी सीलन पकड़ सकते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो इनमें कीड़े लगने, फफूंद बनने या स्वाद और खुशबू कम होने की संभावना बढ़ जाती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि महंगे एयरटाइट डिब्बे खरीद लेने से समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन सही स्टोरेज के साथ कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है। जैसे गीले हाथों से डिब्बे न खोलना, सूखा चम्मच इस्तेमाल करना और समय-समय पर राशन की जांच करना। इससे न केवल खाद्य पदार्थ लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं, बल्कि खाने की गुणवत्ता भी बनी रहती है। अगर आप चाहते हैं कि मानसून के पूरे मौसम में आपकी रसोई का राशन ताजा, सुरक्षित और कीड़ों से मुक्त रहे, तो यहां बताए गए आसान और प्रभावी स्टोरेज टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
#Lifestyle #National #MonsoonTips #KitchenStorageTips #Grains #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 14:06 IST
Kitchen Storage Tips: मानसून में आटा, चावल, दाल और मसालों में लग जाते हैं कीड़े? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स #Lifestyle #National #MonsoonTips #KitchenStorageTips #Grains #VaranasiLiveNews
