Meerut News: तैराकी प्रतियोगिता में मोहम्मद अली और आशनी जैन रहे अव्वल

- आईआईएमटी स्विमिंग क्लब में हुआ वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। आईआईएमटी विवि के आईआईएमटी स्विमिंग क्लब में शनिवार को वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों में मोहम्मद अली, आशनी जैन सहित अन्य प्रतिभागी अव्वल रहे।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पियांशु अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीएस पटियाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं।संचालन संयोजक राहुल कुमार के निर्देशन में हुआ। आयोजन में कोच सार्थक एन त्यागी, हिमांशु भारद्वाज, पारूल एवं प्रियंका का योगदान रहा। समापन पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। यह रहे प्रतियोगिता के परिणामअंडर-7 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- मोहम्मद अली, द्वितीय- वीर भद्रा मिश्रा, तृतीय- अर्यांश शर्माअंडर-7 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका) : प्रथम- आशनी जैन, द्वितीय- अनन्या सिद्धु, तृतीय- आर्या भारद्वाजअंडर-10 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- विहान धारीवाल, द्वितीय- रेयांश सिंह, तृतीय- सजल शर्माअंडर-14 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- निवान सिंह, द्वितीय- विशेष गुप्ता, तृतीय- श्रीसत अग्रवालअंडर-14 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका) : प्रथम- संस्कृति राय, द्वितीय- अराहया सिंह, तृतीय- देविहा अग्रवालअंडर-18 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- हिमांशु त्यागी, द्वितीय- दिव्यांश शर्मा, तृतीय- अर्थव शर्माअंडर-18 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका) : प्रथम-अनन्या त्यागी, द्वितीय- अफसरी फातिमा, तृतीय- तनिष्का सिरोहीओपन वर्ग (18 वर्ष से अधिक) 400 मीटर फ्री स्टाइल : प्रथम- राजेश विग (64 वर्ष)ओपन वर्ग (25 मीटर फ्री स्टाइल महिला) : प्रथम- गौरी अग्रवाल, द्वितीय- कोमल वर्मा100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम- कियारा सहरावत

#MohammadAliAndAshniJainToppedTheSwimmingCompetition. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तैराकी प्रतियोगिता में मोहम्मद अली और आशनी जैन रहे अव्वल #MohammadAliAndAshniJainToppedTheSwimmingCompetition. #VaranasiLiveNews