Gorakhpur News: फर्नीचर कर्मियों के कमरे से मोबाइल चोरी, दो गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले युवकों के कमरे से मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र के धुरापाली निवासी सुजीत यादव अपने साथी कयामुद्दीन के साथ नथमलपुर स्थित फर्नीचर की दुकान में काम करता है। 24 अगस्त को दोनों कमरे पर नहीं थे। इसी दौरान दो युवक कमरे में घुसे और मोबाइल लेकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान तिघरा, पीपीगंज निवासी विशाल साहनी और बरगदवा निवासी प्रदीप भारती के रूप में हुई। विशाल के खिलाफ चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

#MobilePhoneStolenFromFurnitureWorkers'Room;TwoArrested. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: फर्नीचर कर्मियों के कमरे से मोबाइल चोरी, दो गिरफ्तार #MobilePhoneStolenFromFurnitureWorkers'Room;TwoArrested. #VaranasiLiveNews