Gorakhpur News: डंडे के बल पर दुकानदार से मोबाइल और 15,500 रुपये लूटे

गगहा। थाना क्षेत्र के असवनपार स्थित तिरंगा चौराहे के पास रविवार शाम दो युवकों ने डंडे के बल पर एक दुकानदार से मोबाइल फोन और 15,500 रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बड़हलगंज निवासी कृष्ण कुमार सोनी के अनुसार, वह रविवार शाम करीब सात बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह साउखोर-घेवरपार मार्ग पर पहुंचे, पहले से डंडा लेकर खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनसे रुपये और अन्य सामान देने को कहा। कृष्ण कुमार के विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन के साथ करीब 15,500 रुपये नकद छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से भाग गए। पीड़ित ने सोमवार दोपहर गगहा थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी राज कुमार सराेज ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

#MobilePhoneAnd15 #500LootedFromShopkeeperAtThePointOfAStick. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: डंडे के बल पर दुकानदार से मोबाइल और 15,500 रुपये लूटे #MobilePhoneAnd15 #500LootedFromShopkeeperAtThePointOfAStick. #VaranasiLiveNews