Panipat News: नवादा-आर गांव में विधायक प्र‎तिनिधि ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सनौली। नवादा-आर गांव में बुधवार को विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सचिव विजय शेखर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान ग्रामीणोंं ने अपनी बिजली, पानी और निकासी से संबंधित समस्याओं को निजी सचिव के सामने ने रखा। विजय शेखर ने कहा कि हलके के गांवों में अनेक विकास कार्य कराएं जा रहे हैं, साथ ही उन्होंने ग्रामीणोंं से एकजुट होकर गांव में विकास कार्य कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि 9.96 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य किया गया है, साथ ही 4.97 लाख रुपये की लागत से राजकीय प्राइमरी विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया गया, इसके अलावा भी लाखों रुपये की लागत से प्रशासन की ओर से गांव में विकास कार्य किए गए है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।

#MLARepresentativeListenedToTheProblemsOfVillagersInNawada-RVillage. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: नवादा-आर गांव में विधायक प्र‎तिनिधि ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं #MLARepresentativeListenedToTheProblemsOfVillagersInNawada-RVillage. #VaranasiLiveNews