Sonipat News: केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने 70 बेटियों को दीं साइकिलें

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। यमुना तलहटी में बसे पीरगढ़ी गांव की बेटियों के लिए शिक्षा की राह अब आसान हो गई है। मंगलवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने प्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर गांव की 9वीं से 12वीं कक्षा की 70 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। विधायक ने कहा कि इस गांव की बेटियां अब तक उच्च शिक्षा के लिए बेगा गांव स्थित राजकीय स्कूल तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर जाती थी जिससे उन्हें समय और कठिनाई दोनों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से छात्राएं समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी। उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। कादियान ने कहा कि इसी तरह बिलंदा गढ़ी गांव की बेटियों की भी मदद की जाएगी।

#MLAGivesBicyclesTo70DaughtersOnUnionMinister'sBirthday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने 70 बेटियों को दीं साइकिलें #MLAGivesBicyclesTo70DaughtersOnUnionMinister'sBirthday #VaranasiLiveNews