मिशन एडमीशन: नेहरू महाविद्यालय में 84 और आरएमवी में 25 विद्यार्थियों ने जमा किए आवेदन

अमर उजाला ब्यूरोललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में 25 और नेहरू महाविद्यालय में 84 विद्यार्थियों ने अलग अलग कक्षाओं में आवेदन फार्म भरकर जमा कर दिए हैं। दोनों ही महाविद्यालयों में टीईटी की परीक्षा के चलते दो से चार जुलाई तक एडमीशन प्रक्रिया बंद रहेगी। छह जुलाई को विधिवत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।प्राचार्य प्रो. केशवदेव ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 25 विद्यार्थियों ने अगल-अलग कक्षाओं में आवेदन फार्म जमा किया है। टीईटी परीक्षा के चलते दो से चार जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया बंद रहेगी, सोमवार से महाविद्यालय में प्रवेश किए जाएंगे। इधर, नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि 27 जून से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 84 विद्यार्थियों ने अलग अलग कक्षाओं में आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रवेश किए जाऐंगे, इसके बादल टीईटी की परीक्षा के बाद सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 000000006 जुलाई से शुरू होंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में प्रवेशसिलावन। महरौनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 6 जुलाई से प्रारंभ होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राचार्य आशुतोष यादव ने बताया कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पोर्टल पर जारी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित समय के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। प्राचार्य ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।-

#MissionAdmission:84StudentsSubmittedApplicationsAtNehruCollegeAnd25AtRMV. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मिशन एडमीशन: नेहरू महाविद्यालय में 84 और आरएमवी में 25 विद्यार्थियों ने जमा किए आवेदन #MissionAdmission:84StudentsSubmittedApplicationsAtNehruCollegeAnd25AtRMV. #VaranasiLiveNews