Hathras News: दो साल बाद कानपुर में मिला गुमशुदा शिवा, माता-पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू

वर्ष 2024 में घर से लापता हुए 13 वर्षीय बालक शिवम उर्फ शिवा को हाथरस पुलिस ने दो साल के बाद सकुशल तलाश लिया है। कानपुर की गलियों में कबाड़ चुनकर गुजारा कर रहे बालक को जब पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया, तो माता-पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े। घटना 11 जुलाई 2024 की है। जब सासनी के ''नाई का नगला'' निवासी अतर सिंह ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा शिवम 9 जुलाई को बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। तलाश का यह सिलसिला 4 मई 2026 को तब खत्म हुआ, जब पुलिस को सटीक सूचना मिली कि बालक कानपुर जनपद में देखा गया है। सूचना मिलते ही सासनी पुलिस ने टीम कानपुर भेजी और बालक को सासनी लाया गया।

#CityStates #Hathras #MissingFound #NaiKaNaglaHathras #SasniHathras #Kanpur #HathrasPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: दो साल बाद कानपुर में मिला गुमशुदा शिवा, माता-पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू #CityStates #Hathras #MissingFound #NaiKaNaglaHathras #SasniHathras #Kanpur #HathrasPolice #VaranasiLiveNews