Una News: हमीरपुर से लापता विवाहिता अंब में मिली, ससुराल लौटी

मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने लगाया पता, पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपासोशल मीडिया के जरिये युवक से हुई थी जान-पहचानसंवाद न्यूज एजेंसीअंब (ऊना)। हमीरपुर स्थित ससुराल से लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने अंब थाना क्षेत्र से ढूंढ निकाला। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला का पता लगाया। पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह रविवार को अपने ससुराल लौट गई।जानकारी के अनुसार, महिला की सोशल मीडिया के जरिए ऊना जिले के एक अविवाहित चालक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद महिला अचानक ससुराल से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर हमीरपुर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।जांच के दौरान महिला का पुराना मोबाइल नंबर बंद मिला। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल लोकेशन की मदद से उसका पता लगाया। इसके बाद महिला और उसके परिजनों को अंब थाना बुलाकर पूछताछ की गई।एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का पता लगाकर परिजनों को सूचित किया गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह ससुराल लौट गई।

#MissingMarriedWomanFoundInAmbUsingCyberTechnology. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 17:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: हमीरपुर से लापता विवाहिता अंब में मिली, ससुराल लौटी #MissingMarriedWomanFoundInAmbUsingCyberTechnology. #VaranasiLiveNews