Firozabad News: नाबालिग के अपहरण का खुलासा, बेटे की शादी के लिए दंपती ने रचा था षड्यंत्र

ईंट भट्ठे से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने रेवाड़ी से किया बरामद, तीन लोग गिरफ्तारशिकोहाबाद। नगर के एक ईंट भट्ठे से 11 मई को लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हमीरपुर निवासी एक मजदूर की नाबालिग पुत्री को जालौन के एक दंपती ने अपने छोटे बेटे की शादी कराने के उद्देश्य से अगवा किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर किशोरी को हरियाणा के रेवाड़ी से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि ईंट भट्ठे पर ही काम करने वाले जालौन निवासी जसीराम और उसकी पत्नी नीलम देवी ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। इन्होंने अपने बड़े बेटे अनिल जाटव को रेवाड़ी से शिकोहाबाद बुलाया और नाबालिग को उसके सुपुर्द कर वापस रेवाड़ी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती और उनके बेटे अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज ने खोली साजिश की पोलइंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की खाक छानी गई, तो दंपती की संदिग्ध भूमिका सामने आई। फुटेज में दंपती और उनका बड़ा बेटा नाबालिग को साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस की एक टीम रेवाड़ी भेजी गई, जहां रेलवे स्टेशन के समीप से किशोरी को बरामद किया गया।फोटो-205-पुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी पिता-पुत्र। स्रोत पुलिस

#Minor'sKidnappingRevealed #CoupleHadHatchedAConspiracyToArrangeForTheirSon'sMarriage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: नाबालिग के अपहरण का खुलासा, बेटे की शादी के लिए दंपती ने रचा था षड्यंत्र #Minor'sKidnappingRevealed #CoupleHadHatchedAConspiracyToArrangeForTheirSon'sMarriage #VaranasiLiveNews