कच्ची उम्र और शातिर दिमाग: नाबालिगों ने आठवीं के छात्र को दिखाया ऐसा डर, हड़प लिए 16 लाख रुपये; ऐसे खुला राज

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे को एआई से बनी न्यूड फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया। उससे धीरे-धीरे 16 लाख रुपये वसूले गए। तीन किशोरों ने पुलिस व बदनामी का डर दिखाकर उसे ऐसा जकड़ा कि वह घर से रकम चुराकर आरोपियों को महंगी सौगातें देता व पार्टी कराता रहा। गुमसुम रहने और छमाही में फेल होने पर जब पिता ने कुरेदा तो राज खुला। कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने बताया कि वह मजदूरों को देने के लिए रकम अपने घर लेकर आते थे। अलमारी में रखते थे। चाबी भी घर में रहती है। कई महीनों से हिसाब में रकम कम पड़ रही थी। गिनती करने पर 16 लाख रुपये कम थे। इससे वो तनाव में आ गए। चाबी अपने पास रखने लगे। उनका बेटा भी गुमसुम रह रहा था। वह बीमार भी हो गया। उससे कई बार पूछा, लेकिन कुछ नहीं बताया। छमाही परीक्षा के अधिकतर विषय में वो फेल हो गया।

#CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कच्ची उम्र और शातिर दिमाग: नाबालिगों ने आठवीं के छात्र को दिखाया ऐसा डर, हड़प लिए 16 लाख रुपये; ऐसे खुला राज #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews