चोरी के केस में नाबालिग से थाने में मारपीट का आरोप, हाथ में फ्रैक्चर के बाद मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

आमेर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाए गए 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में पूछताछ के बाद नाबालिग के हाथ में तेज दर्द हुआ और जांच कराने पर कोहनी के पास फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। मामले को लेकर नाबालिग के पिता देवी नारायण सैनी, निवासी आमेर, ने राजस्थान मानवाधिकार आयोग और पुलिस उपायुक्त (जयपुर शहर उत्तर) के समक्ष शिकायत दी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने पहुंचे थे पिता-पुत्र शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि आमेर थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए वह अपने 16 वर्षीय बेटे को 5 अगस्त 2026 को दोपहर के समय आमेर थाने लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद जांच अधिकारी ने पिता को थाने के बाहर बैठा दिया और नाबालिग से अंदर पूछताछ की गई। पिता के अनुसार, कुछ समय बाद जब नाबालिग थाने से बाहर आया तो उसने परिजनों को अपने साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने की जानकारी दी। इसी दौरान उसके हाथ में तेज दर्द होने की शिकायत सामने आई। अस्पताल में जांच के बाद हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि नाबालिग के हाथ में दर्द होने पर परिजन उसे तत्काल आमेर सेटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हाथ का एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसके बाद 6 अगस्त को सवाई मानसिंह अस्पताल में नाबालिग का एक्स-रे कराया गया। शिकायत के मुताबिक, जांच में कोहनी के पास हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उसे आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया। जांच अधिकारी और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप पीड़ित के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान जांच अधिकारी और मामले से जुड़े अन्य लोगों ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि पूछताछ के दौरान नाबालिग के साथ क्या हुआ और उसके हाथ में फ्रैक्चर किन परिस्थितियों में आया। मानवाधिकार आयोग और डीसीपी से कार्रवाई की मांग नाबालिग के पिता ने राजस्थान मानवाधिकार आयोग और पुलिस उपायुक्त (जयपुर शहर उत्तर) से शिकायत कर मामले में जांच अधिकारी सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल शिकायत के आधार पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #AmerPoliceStation #MinorAssault #PoliceInterrogation #HumanRightsCommission #DcpJaipur #MinorFracture #PoliceComplaint #RajasthanPolice #JaipurCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चोरी के केस में नाबालिग से थाने में मारपीट का आरोप, हाथ में फ्रैक्चर के बाद मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला #CityStates #Jaipur #Rajasthan #AmerPoliceStation #MinorAssault #PoliceInterrogation #HumanRightsCommission #DcpJaipur #MinorFracture #PoliceComplaint #RajasthanPolice #JaipurCrime #VaranasiLiveNews