Bareilly: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- देशवासियों को नई प्रेरणा देता है अटल जी का विराट व्यक्तित्व

बरेली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सोमवार को अटल स्मृति समारोह का आयोजन अर्बन हार्ट ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मशताब्दी महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अटल जी की नीति में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी। उन्होंने कहा कि ये हमारे प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सौभाग्य है कि लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को विकास के नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि उत्तर प्रदेश में ही आगरा के बटेश्वर में है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भी कानपुर में अर्जित की। बलरामपुर से देश की संसद में पहली बार चुने गए और संसद में सर्वाधिक बार उत्तर प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व किया। उनका विराट व्यक्तित्व पूरे देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान करता है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनकी राजनीति में गरिमा थी। शब्दों में संयम और निर्णयों में राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी। उन्होंने सत्ता को सदैव जनसेवा का माध्यम माना। पोकरण के साहसिक निर्णय ने भारत को आत्मविश्वास और सामर्थ्य का नया बोध कराया। अटल जी ने यह स्पष्ट कर दिया कि मजबूत राष्ट्र ही मानवीय मूल्यों की सच्ची रक्षा कर सकता है।

#CityStates #Bareilly #MinisterSwatantraDevSingh #AtalBihariVajpayee #Bjp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 29, 2025, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- देशवासियों को नई प्रेरणा देता है अटल जी का विराट व्यक्तित्व #CityStates #Bareilly #MinisterSwatantraDevSingh #AtalBihariVajpayee #Bjp #VaranasiLiveNews