Prayagraj : मंत्री नंदी ने पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर भगवान शिव को किया नमन, 51 डमरुओं का हुआ नाद
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को अपना 16वां पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया। बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं परिवार के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन कर कृतज्ञता जताई।2010 में आरडीएक्स से हुए जानलेवा हमले में नंदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उद्यमियों, व्यापारियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। जन्मोत्सव प्रयागराज के साथ प्रदेश भर में व्यापारियों ने मनाया। इस दिवस को साहस दिवस का नाम दिया। जगह जगह शिव मंदिरों में पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। आसपास के जनपदों के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों व विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचें। 12 जुलाई 2010 को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर शहर के बहादुरगंज में रिमोट कंट्रोल आरडीएक्स बम से हमला हुआ था। जिसमें एक सुरक्षा कर्मी और एक पत्रकार को मौत हो गई थी। नंदी बम ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। लगातार चार महीने तक उनका अस्पताल में उपचार चला।
#CityStates #Prayagraj #NandGopalNandi #NandGopalNandiJi #MinisterNandi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:42 IST
Prayagraj : मंत्री नंदी ने पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर भगवान शिव को किया नमन, 51 डमरुओं का हुआ नाद #CityStates #Prayagraj #NandGopalNandi #NandGopalNandiJi #MinisterNandi #VaranasiLiveNews
