हेल्थ अलर्ट: बार-बार माइग्रेन अटैक के पीछे हो सकते हैं ये ट्रिगर, जानिए इस भयानक सिरदर्द से कैसे बचें
क्या आपको भी अक्सर सिर में तेज दर्द रहता है, अक्सर ये दर्द सिर के एक तरफ ज्यादा होता है इस तरह की समस्या बार-बार होती रहती है तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए। दर्द के साथ अगर मितली-उल्टी की भी दिक्कत होती रहती है और रोशनी-आवाज के कारण समस्या और बढ़ जाती है तो ये माइग्रेन की ओर इशारा हो सकता है, जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। माइग्रेन सामान्य सिरदर्द से अलग होता है। इसमें सिर के एक या दोनों तरफ तेज दर्द हो सकता है। कई लोगों को दर्द के साथ मतली, उल्टी, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी भी होती है। माइग्रेन का एक अटैक आमतौर पर 4 से 72 घंटे तक रह सकता है। इस दौरान रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, माइग्रेन कई कारणों से आपको परेशान कर सकता है इसलिए इसके जोखिम कारकों को ध्यान में रखते हुए बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।
#HealthFitness #National #MigrainePainRelief #HomeRemediesForMigraine #माइग्रेनकेघरेलूउपाय #माइग्रेनकेलक्षण #MigraineSymptoms #CausesOfMigraine #माइग्रेनकादर्द #माइग्रेनअटैक #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 23:06 IST
हेल्थ अलर्ट: बार-बार माइग्रेन अटैक के पीछे हो सकते हैं ये ट्रिगर, जानिए इस भयानक सिरदर्द से कैसे बचें #HealthFitness #National #MigrainePainRelief #HomeRemediesForMigraine #माइग्रेनकेघरेलूउपाय #माइग्रेनकेलक्षण #MigraineSymptoms #CausesOfMigraine #माइग्रेनकादर्द #माइग्रेनअटैक #VaranasiLiveNews
