Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक अधेड़ की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी बंजारा निवासी गम्भीर चंद ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढुलाई का काम करता है। 13 जुलाई को वह जगाधरी से अपने गांव लौट रहा था। गांव के मोड़ के पास उसका चाचा 57 वर्षीय न्योरती राम सड़क पार कर रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने न्योरती राम को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही न्योरती राम और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। गम्भीर चंद ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायल को डायल-112 के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चालक भाग गया। अस्पताल में उपचार के दौरान न्योरती राम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सदर जगाधरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। संवाद

#Middle-agedManInjuredInRoadAccidentDies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 01:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत #Middle-agedManInjuredInRoadAccidentDies #VaranasiLiveNews